फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- शमसाबाद, संवाददाता। फरीदपुर सैदवाड़ा गांव में 18 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध मौत हो गयी। परिजन सुबह अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गयी और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरीदपुर सैदवाड़ा की अनुष्का उर्फकाजल के पिता मनीष की दो माह पहले मौत हो गयी थी। परिजनो के मुताबिक मनीष की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। मनीष की मौत से बेटी अनुष्का सदमें में आ गयी और वह पिता की याद कर परेशान रहने लगी। परिवार भी आर्थिक और मानसिक संकट से जूझने लगा। रविवार की देर शाम अनुष्का की हालत बिगड़ गयी। रात 10.15 बजे अनुष्का का भाई सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। इसके बाद हालत सही नहीं हुयी तो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसक...