हमीरपुर, मार्च 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। किराए के मकान में रहने वाले शहर के एक वकील ने प्रेम में मिले धोखे से आहत होकर शुक्रवार को फांसी लगाई थी। कमरे से मिले 14 लाइन के सुसाइड नोट में जिस युवती का जिक्र है, उससे वकील का 11 सालों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लेकिन मामला अंर्तजातीय होने की वजह से अटक गया था। युवती की भी दूसरी जगह शादी की बात चलने लगी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शहर के अमन शहीद मोहल्ले में राधेश्याम पाल के मकान में कुरारा के कुसमरा गांव निवासी 33 वर्षीय देवीप्रसाद यादव किराए पर रहते थे, जो कि कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को देवी प्रसाद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी देर शाम को हुई। जिसके बाद मामले की सूचना...