बांदा, जून 9 -- बांदा। युवती की बीमारी से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी मोहम्मद अनीस ने बताया कि 19 वर्षीय पत्नी कायनाज शनिवार रात फोन पर मां से बात की थी। इसके बाद अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। पहले तो घरवालों ने उसका घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता अख्तर उर्फ पप्पू निवासी कांशी राम कॉलोनी ने बताया कि बेटी की शादी पांच माह पहले की थ...