उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय निवासी अशर काविश पुत्र साजिद अली के मुताबिक, 11 से 20 नवंबर के मध्य ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी की गई। कुल 81,789 रुपये का गबन किया गया। 11 नवंबर को एक महिला की कॉल आई। उसने अपना नाम मुस्कान और एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया। शुरुआत में एक एप के डीमैट अकाउंट के माध्यम से ट्रेडिंग करवाई। लगभग तीन-चार दिन तक उसने ट्रेड दिए, जिसमें मुझे वास्तविक लाभ भी हुआ। उस लाभ का 40 प्रतिशत हिस्सा प्रॉफिट शेयरिंग के रूप में देता था, जिससे उस पर विश्वास बन गया। इसके बाद उसने एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। जिसके जरिए उसने कुल 81,789 रुपये की ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...