हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसियों पर युवतियों को बदनाम करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में कोतवाली सहपऊ में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा है कि 25 अप्रैल की शाम नामजद आरोपियपों ने उसकी बेटी को बदनाम कर रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गणेशी लाल ने पीड़ित की बेटी की गर्दन दबाने की कोशिश की। बचाव में आई अन्य युवती के साथ भी मारपीट की गई। गंदी-गंदी गालियां देने और धमकी देने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी इसके बाद आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...