संवाददाता, मई 1 -- उन्नाव में दही थाना क्षेत्र के सोनिक में अजगैन की युवती की फोटो और चैट इंस्टा पर वायरल करने के मामले में नामजद प्रतापगढ़ के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने युवती, उसके पिता, भाई और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ के फतनपुर क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय अखिलेश गौतम पुत्र सुरेश मंगलवार सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था। बुधवार शाम उसका शव सोनिक गांव के खेत में पड़ा मिला। पुलिस जांच में पास ही एक बैग मिला। इसमें हाईस्कूल की मार्कशीट मिली। उसमें नाम पता देखकर फतनपुर थाने में सूचना दी गई। घर पर सूचना मिलते ही मां रेखा देवी, भाई राजवीर, अर्जुन, अभिषेक उन्नाव पहुंचे। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अजगैन के ग्राम मीतखेड़ा पाली निवासी मुस्कान, उसके पिता...