रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की, संवाददाता। एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर युवती की फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जहां शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार की गांव के ही दो युवकों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। युवकों ने करीब छह माह पूर्व भी उसके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट की थी। उसे दौरान भी युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...