मेरठ, मई 1 -- सरधना क्षेत्र के एक गांव में युवती द्वारा लगातार की जा रही फर्जी शिकायतों से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मिलकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक युवती बार-बार गांव के लोगों और अपने ही परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज करा रही है, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। उनका कहना है कि कई बार पुलिस शिकायत के आधार पर गांव पहुंची, लेकिन जांच में अधिकतर मामले निराधार पाए गए। बताया गया कि कुछ समय पहले युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। यह भी पढ़ें- चोरी के बाद फूंकी बाइक, थाने पर आक्रोश इसके बाद से ही शिकायतों का सिलस...