अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या(बाबा बाजार)। थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर पिटाई करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि मड़किया मजरे कसारी गांव का शाहरुख पिछले तीन साल से युवती से बात करता था और शादी का वादा किया था। शाहरुख ने युवती के अन्य रिश्ते भी नहीं होने दिए और बात करने के लिए एक मोबाइल फोन भी दिया था। आरोपी उसी फोन की आईडी का इस्तेमाल कर अन्य लड़कों से बातचीत करने का झूठा आरोप लगाकर युवती को बदनाम कर रहा है। सात अप्रैल को शाहरुख युवती के घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। युवती शिकायत करने शाहरुख के घर पहुंची तो शाहरुख की मां नजमा बानो, बहन गुलशन बानो और पिता अब्दुल रऊफ ने भी उसे...