शामली, दिसम्बर 4 -- सोशल साइट इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर उसकी चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर चैट वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अंकुर तालियान निवासी गांव छुर, सरधना, जिला बागपत से हो गई थी। उस दौरान उसने युवक से चैट पर बातचीत की थी, लेकिन जब उसे युवक की असलियत का पता चला तो उसने युवक से चैट करनी बंद कर दी और युवक को *मैसेज न *भेजने की हिदायत दी। आरोप है कि युवक इसके बावजूद *भी लगातार उसे मैसेज करके परेशान करता रहा और एक दिन वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.