युवती की गला रेतकर हत्या
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र के काजीपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का खून से लथपथ शव खेत के बीच पड़ा मिला। घटनास्थल तक घसीटने के निशान और टूटी हुई फसल मिलने से पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में लाकर फेंका गया। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल की जानकारी जानकारी के मुताबिक काजीपुरा गांव निवासी एक किसान सुबह अपने खेत पर पहुंचा तो खेत के भीतर करीब 25 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। शव खून से लथपथ था और युवती का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस, एसीपी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.