अलीगढ़, फरवरी 26 -- गोधा (अलीगढ़), संवाददाता। गोधा क्षेत्र में एक युवती की गला घोंटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। चार दिन पहले उसका शव बंबा किनारे पड़ा मिला। मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। 72 घंटे बाद भी शिनाख्त न होने पर बुधवार को अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें हत्या की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। साथ ही युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में भी तस्वीर भेजी गई है। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे गोधा क्षेत्र के गांव क्रपरामपुर के पास छतारी की तरफ से आ रहे बंबा के किनारे एक युवती का शव पड़ा था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक की टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। युवती के मुंह पर कपड़ा ठूंसा हुआ था। उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है। गले में काले रंग का ताबीज, हाथ में कलावा व उ...