आगरा, मार्च 13 -- यूपी के आगरा जिले के ताजगंज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जेबी गौतम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फैशन डिजाइनर युवती की खुदकुशी के मामले में प्रथम दृष्टया पुलिस ने उसे दोषी माना है। इसी आधार पर उसकी बर्खास्तगी की फाइल खोली गई है। विभागीय जांच के बाद आरोपित की वर्दी भी छिन सकती है। चार साल से वह युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण किया। शादी से इनकार पर युवती ने खुदकुशी की थी। सदर थाने में आरोपित मुख्य आरक्षी जेबी गौतम के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। युवती के वीडियो को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। जिसमें वह अपनी मौत के लिए जेबी गौतम को जिम्मेदार ठहरा रही है। यह वीडियो युवती ने खुद बनाया था, ताकि मरने के बाद पुलिस को ठोस साक्ष्य मिल सके। डीसीपी सिटी सैयद अली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.