युवती की अस्मत के पीछे पड़ा शोहदा, मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक युवती के पीछे शोहदा पड़ गया है। आरोप है कि उसने उसका जीना मुहाल कर दिया है। इस काम में पड़ोस की महिला भी आरोपी का सहयोग करती है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।संदीपन घाट इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही भोंदू पुत्र जब्बार खान काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। कहीं भी आते-जाते समय पीछा करता है और छेड़खानी करता है। पड़ोस की रहने वाली विमला उसको अपने घर पर बैठाती है। छेड़खानी करने में पूरा सहयोग करती है। पीड़ित के मुताबिक, इसका विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। परेशान होकर पीड़ित ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.