कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता निवासी एक युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम छिपाकर दोस्ती करने और अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर धमकाने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार जब वह नाबालिग थी। उस समय एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। जिसने अपना नाम जास और खुद को ईसाई धर्म का बताया था। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई कि आरोपित का नाम मो. जासिम है। जो दिल्ली का रहने वाला है। जिस पर उन्होंने आरोपित से बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपित उन पर जबरन दोस्ती का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजा। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपो...