फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर आवास विकास तिराहे के पास एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती नशे में धुत थी। जो कि शोर मचाते हुए कुछ लोगों को पुकार रही थी। आस पास के लोगों ने बताया कि युवती को दो युवक बाइक से उतारकर निकल लिये। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मगर युवती की हालत देखकर पुलिस कर्मी भी दूर से तमाशबीन बने रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...