हापुड़, जून 15 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के चितौली रोड पर उबारपुर के जंगल में एक युवती का शव पड़ा मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। युवती के सिर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और फार्रेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को हाफिजपुर थाना क्षेत्र में उबारपुर के जंगल में कुछ लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। यह भी पढ़ें- गला रेतकर तालाब किनारे युवती का फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस...