पलामू, जून 27 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। मोहम्मदगंज थाना में उत्तर प्रदेश की युवती ने एक युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का बयान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई निवासी पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान कररिया गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम राजा बताकर स्वयं को राजपूत समुदाय का बताया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। बाद में उसकी वास्तविक पहचान की जानकारी मिलने पर जब युवती ने संबंध खत्म करने की कोशिश की तो आरोपी कथित रूप से निजी फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करन...