बेगुसराय, अप्रैल 4 -- वीरपुर। डीहपर पंचायत के एक गांव से 20 वर्षीया युवती का अपहरण कर लिया गया है। वह एक सप्ताह से गायब है। युवती के पिता ने इस सम्बंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि उनकी पुत्री 29 मार्च से ही लापता है। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उसकी पुत्री को करीम टोल वार्ड संख्या 1 निवासी राम भजन पासवान के पुत्र रवि किशन कुमार ने बहला-फुसला कर शादी के लिए अगवा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...