बोकारो, जून 2 -- चंद्रपुरा पुलिस ने चंद्रपुरा-भंडारीदह रेल लाइन से सोमवार को एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है जिसकी शिनाख्त घटियारी गोसाईडीह निवासी राजू सिंह की बेटी सोनी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई। चंद्रपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया गया है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चंद्रपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर वालों ने बताया कि उसका शारीरिक व मानसिक विकास सामान्य नहीं रहने से वह खिन्न व अवसाद में रहती थी। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...