गोंडा, फरवरी 14 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के सेमरा चौकी के पाठक पुरवा नई बस्ती के पास रेलवे लाइन के उसपार एक चालीस वर्षीय अज्ञात युवती का शव शनिवार को पाया गया है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने की सूचना पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सीओ सिटी आनंद राय भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे महिला के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। इससे पहले इसी इलाके में एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ दिन बाद ही महिला का शव मिलने पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.