युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना और कस्बा में एक युवती का शव संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस और मायके पक्ष के लोगों सूचना दी। वहीं, मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। तिंदवारी कस्बा के कबीर नगर निवासी 22 वर्षीय अंजना की शादी दो माह पूर्व पांच फरवरी को प्रमोद से हुई थी। शुक्रवार दोपहर अंजना का शव घर में एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जब तक परिजनों जानकारी मिली तब तक उसने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद पति प्रमोद ने पुलिस व अपने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के पिता चुन्नू ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कहा कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि उसकी बेटी को मारकर हत्या कर दी गई है। आत्महत्या दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.