पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। एक युवती का शव घर के पास आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव हीरपुर की रहने वाली श्रुति 19 पुत्री राजेश का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका देखा गया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवती का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवती की हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चाएं होने लगीं। सूचना पर थाना सेहरामऊ पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पेड़ से उतरवाया। परिजनों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका श्रुति चार भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.