युवती का शव घर में ही फंदे से लटका मिला
बाराबंकी, जून 29 -- देवा शरीफ, संवाददाता। थाना व कस्बा देवा के मोहल्ला कचेहरान में सोमवार की सुबह एक युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवती का शव फंदे से लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहींं है। कचेहरान मोहल्ला निवासी तेज सिंह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात पूरा परिवार भोजन के बाद अपने कमरों में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सरोजनी देवी (24) पुत्री तेज सिंह का शव उसके कमरे में ही पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका देख कर हतप्रभ रह गए। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने फंदा लगा कर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.