रायबरेली, मार्च 6 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के टेरा बरौला गांव में गुरूवार एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। बछरावां थाना क्षेत्र के टेरा बरौला गांव के रहने वाले देवी प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री संजना ने गुरुवार को कमरे के अंदर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि संजना घर में अकेली थी और उसके घर के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे,इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तब संजना पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रही थी। तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.