युवती का रील बनाते वीडियो वायरल
कानपुर, मई 27 -- सरसौल। महाराजपुर हाईवे पर बुधवार सुबह रूमा के बीच एक युवती का कार में रील बनाते वीडियो वायरल हो गया। दरअसल युवती कार की रूफ टॉप पर खड़े होकर डांस करते हुए मोबाइल पर रील बना रही थी। इस दौरान कार कभी धीमी होती तो तेज चलने लगती। क्षेत्रीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया तो युवती कार में बैठकर फतेहपुर की तरफ निकल गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी। पुलिस पहुंची लेकिन कोई मिला नहीं। यह भी पढ़ें- लाइसेंसी रिवाल्वर संग युवती का रील वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.