प्रयागराज, फरवरी 8 -- माघ मेला में युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उचक्का फरार हो गया। कीडगंज के बादशाही मंडी निवासी रिदा अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन फरवरी को माघ मेला घूमने गई थी। शाम करीब पांच बजे मोबाइल छीनकर अज्ञात युवक फरार हो गया। कीडगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैaमरों की मदद से शातिर की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...