उरई, जनवरी 24 -- उरई। गुमशुदा लड़की का मेडिकल कराने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए आरपीएफ कर्मी और डॉक्टर सेल्यूट न करने पर भिड़ गए। डॉक्टर ने आरपीएफ इंस्पेक्टर से तो वहीं आरपीएफ कर्मी ने सीएमएस से शिकायत की है। ऑपरेशन डिग्निटी के तहत उरई स्टेशन पर युवती आरपीएफ को मिली थी। इसके बाद आरपीएफ ने युवती को वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द किया था। इसके बाद युवती 19 वर्षीय शुभी गुप्ता पुत्री शिवराम गुप्ता निवासी हरदुआ पुखरायां को शनिवार को कांस्टेबल बीके पाल व राखी देवी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. समर इमरजेंसी के बाहर धूप में बैठे थे। उन्होंने कांस्टेबल को टोका और युवती की डॉक्टरी के बाबत पूछताछ की। वहीं डॉक्टर द्वारा यह कहने पर कि सेल्यूट क्यों नहीं किया तो कॉन्स्टेबल ने कहा यह प्रोटोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.