लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, संवाददाता सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की युवती के पिता ने एक व्यक्ति पर बेटी का मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले जाने, मारपीट करने और करीब 30 मिनट तक बंद रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित पिता के अनुसार वह सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किराये की दुकान लेकर मेडिकल स्टोर चलाते हैं और दुकान के पीछे ही परिवार का कमरा है। आरोप है कि मंगलवार की रात उनकी बेटी कमरे से दुकान की ओर जा रही थी, तभी शिवांशु नामक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर जबरन अपने कमरे में खींच लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई और करीब 30 मिनट तक कमरे में बंद रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.