नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में बदमाश एक युवती का मोबाइल झपट ले गए। गेझा गांव में रहने वाली दिव्या अवाना ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह कार से घर जा रही थीं। आगाहपुर पेट्रोल पंप के पास यू-टर्न लेने के दौरान कार रोकी तो बाइक सवार बदमाश रास्ता पूछने के बहाने रुके। दिव्या के हाथ से मोबाइल छीन ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षाकर्मी का मोबाइल चोरीनोएडा। फेज-वन थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी का मोबाइल चोरी हो गया। सेक्टर-6 स्थित टच इंडिया नाम के कंपनी कार्यालय में विवेक विश्वकर्मा गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल 26 फरवरी की सुबह गेट के पास चार्जिंग पर लगाया था। वह पार्किंग में रस्सी बांधने के लिए गए थे। जब लौटकर आए तो किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़...