देहरादून, अप्रैल 3 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में युवती से मारपीट और मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार युवक ने गैस प्लांट के पास एक खाली मैदान में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी और वर्तमान में जमालपुर स्थित राम वाटिका में रह रही एक युवती ने गैस प्लांट चौकी पर मामले सूचना दी। उसने बताया कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा पुत्र कैलाश नाथ वर्मा उसे जमालपुर चौक के पास मिला। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.