बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच। हुजूरपुर थाने के पातेपुर के मजरे गुरूदत्त पुरवा में गुरूवार रात सुशीला (21) पत्नी प्रकाश का शव खेत में लगे शीशम के पेड़ की डाल से लटकता मिला । जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर मायके रानीपुर थाने के हर्राजपुर से भाई राजकुमार अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। भाई ने थाने में सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति ने भी दो माह पूर्व खुदकुशी कर ली थी। दो माह में दो मौतों से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...