फिरोजाबाद, मार्च 17 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डाहिनी की एक युवती का सोशल मीडिया पर पुलिस से अभद्र गाली देने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है। डाहिनी की एक युवती ने एक वीडियो को कुछ दिन पूर्व ही अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने युवती के वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और पुलिस से कार्यवाही की मांग की। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती एक युवक से बातचीत के दौरान पुलिस को गालियां दे रही है। युवती ने युवक पर रास्ते में मारपीट, छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था। जबकि युवती की मां ने पुलिस से मंगलसूत्र लूटने की तहरीर दी थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.