युवती का पीछा कर धमकाने पर मुकदमा
आगरा, मई 25 -- एत्माद्दौला क्षेत्र में युवती की मां ने बेटी से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा कर युवक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का युवक आलोक पिछले कई महीनों से पीछा कर रहा है। रास्ते में आते-जाते गाली-गलौज करता है। युवती पर दबाव बनाते हुए कहता है कि तू मेरी हो जा नहीं तो पूरे परिवार को मार दूंगा। परिजनों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से युवती मानसिक रूप से परेशान है। घर से निकलने में भी डर महसूस कर रही है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक नशे में आए-दिन गाली गलौज और मारपीट करता है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.