युवती का धर्म परिवर्तन करा शादी का आरोप, समिति ने दर्ज किए बयान
रुद्रपुर, जून 2 -- गदरपुर, संवाददाता। एक युवती का धर्म परिवर्तन करा शादी करने का आरोप है। युवती ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने एसडीएम ऋचा सिंह के साथ गांव में पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए। जांच में प्रथमदृष्ट्या आरोप सही पाए गए हैं।
जांच प्रक्रिया ग्राम चकरपुर निवासी एक युवती ने एसडीएम गदरपुर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित नामक युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर दूसरे धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार उससे विवाह किया। आरोप है कि विवाह के बाद उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर जिला स्तरीय समिति ग्राम चकरपुर पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए। जांच में प्रथमदृष्ट्या यह तथ्य सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.