रुडकी, मई 21 -- लक्सर। एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की रकम निकाल ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा खुर्द निवासी अलीशा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चार अप्रैल को सुबह जरूरी सामान लेने के लिए बालावाली तिहाहे पर आई थी। यहां वह एक एटीएम से रुपये निकालने गई। जहां पहले से ही एक व्यक्ति मिला। जिसने एटीएम से रुपये निकालने की मदद करने का झांसा देकर कार्ड ले लिया और बदल दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे रुपये निकाले जाने का पता चला। जिसके बाद उसने अपना खाता बंद कराया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...