युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर केस
बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। एक युवती को बदनाम करने की नीयत से आपत्तिनजक व अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उन्हें समाज में बदनाम करने की नीयत से उनका अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है। इससे वे और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। इस बारे में जब आरोपितों से शिकायत की तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अम्बेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी विवेक, अभिषेक समेत पांच लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.