बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल व पैसा मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन के साथ आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। साथ ही इस फोटो व वीडियो को उन्हें व उनके परिजनों के पास भी भेज दिया। इसे वायरल न करने के एवज में रुपये की मांग की। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजय सिंह निवासी नवाबगंज गोंडा के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.