युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे 10 लाख, गिरफ्तार
लखनऊ, मई 19 -- कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म व उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दस लाख रुपये की मांगने के आरोपी को इंदिरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू वर्मा उर्फ सोनू सिंह कानपुर के चकेरी लाल बंगला परदेवनपुर का रहने वाला है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी को लोकेशन के आधार पर कानपुर के कलक्टरगंज से गिरफ्तार किया गया है। युवती ने उसके खिलाफ 11 मई को दुष्कर्म, आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक सोनू सिंह ने उससे दोस्ती कर मिलने के लिए बुलाया था। होटल ले जाकर उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.