युवती का अपहरण कर हत्या मामले में परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
छपरा, मार्च 21 -- दरियापुर। मनपुरा गांव की युवती का अपहरण कर उसकी हत्या मामले में परिजनों ने आरोपियों को स्थानीय पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार शिवनाथ राय की इक्कीस वर्षीया पुत्री विगत 9 मार्च को मगरपाल बाजार गई थी। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। उसका शव 12 मार्च को आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी से बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चाकू मार व फांसी लगा कर उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की है। बताया जाता है कि युवती बीए की छात्रा थी और कोचिंग में पटना पढ़ती थी। परिजनों ने अपने ही गांव के एक युवक पर युवती के अपहरण व उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। मुबारकपुर मंदिर का दानपेटी तोड़ हजारों की चोरी मढ़ौरा। एक संवाददाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.