हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से पढ़ने गई युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के परिजन गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री बीते बुधवार को घर से आरएन कॉलेज हाजीपुर जाने के लिए घर से निकली थी जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया है। उसकी अपहरण जान मारने की नियत से किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी छान बीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता, प्राथमिकी यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण इसका जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...