युवती का अपहरण करने का केस दर्ज
मधेपुरा, जुलाई 30 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड एक निवासी भरत प्रसाद यादव ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री का अपहरण किए जाने का केस दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि मधुबनी जिले के बकसाही राजनगर पंचायत निवासी वैद्यनाथ कुमार ने शादी की नीयत से उसकी बेटी का अपहरण किया है। आवेदन के अनुसार उसकी बेटी प्रियंका कुमारी घर से बाहर निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी अनिता देवी के मोबाइल पर फोन कर बताया गया कि उसकी बेटी वैद्यनाथ कुमार के पास है। कहा गया कि केस दर्ज कराने पर उसकी बेटी की जान को खतरा हो सकता है। बताया गया है कि आरोपी पहले से दो बच्चे का बाप है। कहा गया है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर उसकी बेटी के साथ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.