सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- पिपराही। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बीस वर्षीय युवती का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर करायी गयी है। कथितअपहृता की भाई ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनकी बहन का अपहरण कर लिया गया है।इस मामले में सीतामढी जिला के सुप्पी थाना क्षेत्र के मदन छपरा गांव के दिनेश राय तथा कमलेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...