प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- उदयपुर। युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती 22 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अज्ञात आरोपी अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...