मुजफ्फरपुर, मई 17 -- औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 मई की रात 18 वर्षीया युवती का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर युवती के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बबलू राम, महेश राम, विमल देवी को आरोपित किया है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...