श्रावस्ती, मार्च 7 -- इकौना, संवाददाता। दो लोगों पर एक युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने इकौना थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। तहरीर में आरोप लगाया कि पटखौली कलां गांव निवासी राहुल पुत्र बालकराम व विक्रम पुत्र शोभाराम आए दिन उनके गांव में घर के पास आते रहते थे। तीन मार्च की रात बहला फसलाकर उसकी बेटी को घर से भगा ले गए। काफी खोज के बाद भी बेटी का पता नहीं लग रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व विक्रम के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो...