चित्रकूट, सितम्बर 9 -- चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के शिवनगर मोहल्ला निवासी मो मुस्तीक की 39 वर्षीया पत्नी शहनाज की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल को श्वांस की बीमारी की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...