मिर्जापुर, दिसम्बर 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर युवती और किशोरी से छेड़खानी और दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार धर दबोचा। युवती से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया है। जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी ने किशोरी से छेड़खानी और दूसरे पर दुष्कर्म का आरोप है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 दिसंबर को नामजद आरोपियों के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी और दूसरे के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक तेरसू सिंह यादव मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर की सूचना पर शुक...