पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 5 अप्रैल को शाहजहांपुर जिले के बंडा कस्बा निवासी राहुल बहला फुसलाकर ले गया है। इसके अलावा थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने भी थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव का अर्जुन 6 अप्रैल को दोपहर दो बजे बहलाफुसला कर ले गया है। उसकी पुत्री घर से डेढ़ लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.