शामली, अप्रैल 30 -- कांधला। जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र से एक युवती के सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती कर लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान निवासी एक युवती की इंस्टाग्राम व फेसबुक के माध्यम से शिवाला मार्ग निवासी आमिर से दोस्ती हुई थी। परिजनों के मुताबिक, 20 अप्रैल को युवती लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लेकर आरोपी युवक के साथ चली गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना नकुड़ में मामला दर्ज किया गया। बुधवार को महिला उपनिरीक्षक मनवीरी सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन मकान बंद होने के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक व युवती की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...